फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies use Saqlain against Sachin Tendulkar's milestone

विंडीज ने सकलैन में खोजा तेंदुलकर का तोड़

Tue, 10 Sep 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
West Indies use Saqlain against Sachin Tendulkar's milestone

प्रशंसक जहां सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं वेस्ट इंडीज भी ऐतिहासिक मैच में उन पर अंकुश लगाने की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज की टीम नबंवर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आने वाली है और इस सीरीज के दूसरे मैच में तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने का इतिहास रचेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, यहां यह दिलचस्प है कि जहां भारत में बोर्ड और प्रशंसक अभी तेंदुलकर के इस ऐतिहासिक मैच की मेजबानी की बहस में उलझे हुए हैं, वहीं प्रतिद्वंद्वी टीम इस प्रयास में जुटी है कि मास्टर ब्लास्टर अपने इस खास मैच में कुछ खास न कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरीबियाई टीम के प्रबंधकों ने तेंदुलकर पर अंकुश लगाने के वास्ते पाकिस्तान के पूर्व फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक की मदद ले रहा है।

मुश्ताक दूसरा गेंद फेंकने में माहिर हैं और वह इन दिनों विंडीज टीम के फिरकी गेंदबाजों को दूसरा फेंकने के गुर सिखाने में जुटे हैं।

बारबाडोस एक केंद्र में इन दिनों मुश्ताक फिरकी गेंदबाज देवेंद्र बिशू, शेन शिलिंगफोर्ड और एश्ले नैश को दूसरा फेंकने में महारत बना रहे हैं।

हालांकि मुश्ताक विंडीज टीम के साथ भारत के दौरे पर नहीं होंगे। वह अगले महीने गेंदबाजी कोच के रूप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे।

माना जा रहा है कि बीसीसीआई तेंदुलकर के 200वें मैच के लिए स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल पिच तैयार करवा सकती है। पिछले दौरे में विंडीज टीम के फिरकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के आगे असफल साबित हुए थे।

पिछली बार की असफलता से सबक लेकर विंडीज टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ आने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed