{"_id":"6183fa4a9333ec440e212ec7","slug":"west-indies-to-tour-pakistan-in-december-for-limited-over-series-wi-vs-pak-3-t20-and-3-oneday-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: दिसंबर में सिमित ओवर क्रिकेट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा वेस्टइंडीज, जानें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: दिसंबर में सिमित ओवर क्रिकेट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा वेस्टइंडीज, जानें पूरा शेड्यूल
Thu, 04 Nov 2021 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:50 PM IST
सार
वेस्टइंडीज की टीम इस साल फरवरी के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली पहली टीम बनेगी। न्यूजीलैंड ने सितंबर में पाकिस्तान पहुंचने के बाद दौरा रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विंडीज का पाकिस्तान दौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के पाकिस्तान दौरान रद्द करने के बाद खफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। वेस्टइंडीज की टीम दिसंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान विंडीज टीम 13 से 22 दिसंबर के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। गुरुवार को इसके शेड्यूल की घोषणा हुई।
वेस्टइंडीज की टीम इस साल फरवरी के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली पहली टीम बनेगी। न्यूजीलैंड ने सितंबर में पाकिस्तान पहुंचने के बाद दौरा रद्द कर दिया था। दोनों के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। इंग्लैंड ने भी दो मैचों की टी-20 सीरीज का दौरा रद्द कर दिया था।
पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि दो देशों के दौरा रद्द करने के बाद विंडीज और पाकिस्तान की टीम दिसंबर में एक दिलचस्प सीरीज खेलेगी। इसके बाद 2022 में पाकिस्तान सुपर लीग खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पाकिस्तान दौरे पर आएगी। रमीज ने कहा कि विंडीज की टीम पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस की चहेती टीम रही है। मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज में दर्शक स्टेडियम में आकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज 9 दिसंबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। फिलहाल दोनों टीमें आईसीसी टी-20 विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, विंडीज सेमीफाइनल के रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।
पूरा शेड्यूल
13 दिसंबर: पहला टी-20
14 दिसंबर: दूसरा टी-20
16 दिसंबर: तीसरा टी-20
18 दिसंबर: पहला वनडे
20 दिसंबर: दूसरा वनडे
22 दिसंबर: तीसरा वनडे