फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Pullout Costs BCCI Rs 400 Crore.

विंडीज खिलाड़ियों के दौरा रद्द करने से BCCI को 400 करोड़ की चपत

Mon, 20 Oct 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Oct 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
West Indies Pullout Costs BCCI Rs 400 Crore.
वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज, एक टी-20 मैच और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी, लेकिन दौरा शुरू होने से पहले ही कैरेबियाई खिलाड़ियों का अपने क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान संबंधी विवाद काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


विवाद इस कदर अपने चरम पर था कि विंडीज टीम के खिलाड़ी वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने को राजी ही नहीं थे और उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके बाद धर्मशाला में सीरीज के चौथे मैच से पहले विंडीज खिलाड़ियों ने मैच में उतरने से ही इनकार कर दिया। काफी मनाने के बाद वे खेले जरूर लेकिन उन्होंने दौरा आगे जारी रखने से पूरी तरह से मना कर दिया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का भारतीय दौरा समय से पहले खत्म करने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कमाई पर तगड़ा झटका लगा और उसे 400 करोड़ रुपए (65 मिलियन डॉलर) का घाटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन का खेल हुआ नुकसान, 400 करोड़ की चपत

West Indies Pullout Costs BCCI Rs 400 Crore.
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के अचानक हटने से बीसीसीआई को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है, उसे करीब 400 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने पहले ही विंडीज बोर्ड को आर्थिक क्षति को पूरा करने की धमकी दी थी।

फिलहाल वेस्टंडीज क्रिकेट बोर्ड पर इस क्षति की भरपाई करने पर अंतिम फैसला 21 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाली बोर्ड की वर्किंग समिति की बैठक में लिया जाएगा।

वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर 5 अंतरराष्ट्रीय मैच जिसमें 3 टेस्ट मैच भी शामिल ह‌ै खेले बगैर ही वापस लौट गई। भारतीय बोर्ड ने इस दौरे में मैच के 17 दिन बाधित होने से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पहले ही प्रयास करने की घोषणा कर दी थी।

नाराज बीसीसीआई कर सकता है केस

West Indies Pullout Costs BCCI Rs 400 Crore.
बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, "हमने पूरे मामले को अपने लीगल सेल के पास भेज दिया और वे हमें 21 तक इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने (वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड) हमारे साथ द्वीपक्षीय समझौते किया हुआ था और उन्होंने अंदरूनी विवाद के कारण यह दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है, इसलिए हम इस संबंध में मुआवजा चाहते हैं। लेकिन यह कानूनी सलाह पर निर्भर करता है, उन पर क्या कार्रवाई करनी है इस पर वर्किंग समिति फैसला लेगी।"

कैरेबियाई खिलाड़ियों के अपने बोर्ड के साथ विवाद के कारण भारत का दौरा रद्द किए जाने के बाद बीसीसीआई अब उन्हें समृद्ध आईपीएल से भी बाहर करने का मन बना रही है। हालांकि इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed