फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies pacer Shamar Joseph ruled out of the upcoming Test series against India due to unspecified injury

IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा झटका, शमार जोसेफ हुए बाहर; इस खिलाड़ी को मिला मौका

Fri, 26 Sep 2025 11:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Sep 2025 11:54 AM IST
सार

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने हालांकि, जोसेफ की चोट को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए जोसेफ का नहीं होना मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका है। 

विज्ञापन
West Indies pacer Shamar Joseph ruled out of the upcoming Test series against India due to unspecified injury
शमार जोसेफ - फोटो : CWI

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है और उसके तेज गेंदबाज शमार जोसेफ दो मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमार चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उनकी जगह अनकैप्ड ऑलराउंडर जोहानन लेन को टीम में शामिल किया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्तूबर से अहमदाबाद में होगा। 

विज्ञापन

जोसेफ की चोट को लेकर नहीं दी विस्तृत जानकारी
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमार जोसेफ की जगह जोहानन लेन टीम का हिस्सा होंगे। जोसेफ चोट के कारण बाहर हुए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले उनकी चोट को फिर से जांचा जाएगा।' वेस्टइंडीज क्रिकेट ने हालांकि, जोसेफ की चोट को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए जोसेफ का नहीं होना मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू के बाद से ही जोसेफ अपना प्रभाव छोड़ने में सफल हुए हैं और वह टीम के अहम सदस्य हैं। जोसेफ ने 11 टेस्ट मैच में 51 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनोमी रेट भी शानदार है। दूसरी ओर, जोसेफ की जगह टीम में आए लेन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 19 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 22.28 के औसत से 66 विकेट चटकाए हैं, जबकि 495 रन भी बनाए हैं। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा विंडीज
वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ इस सीरीज से ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा। वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज के हाथों में है, जबकि जोमेल वारिकन उपकप्तान हैं। चयनकर्ताओं ने 33 वर्षीय ऑलराउडर खेरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। भारत के पिछले दौरे (2018) पर टीम की अगुआई करने वाले ब्रेथवेट ने इस साल मार्च में कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है...
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रिव्स, शाई होप (विकेटकीपर), तेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, जोहनन लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed