फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies cricketer are not happy with own board

विंडीज क्रिकेटर बोले, 'हमारे देश का क्रिकेट गलत हाथों में'

Tue, 05 Apr 2016 11:27 AM IST
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
west indies cricketer are not happy with own board
- फोटो : reuters

वेस्टइंडीज के हरफनमौला ख़िलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने टीम के कप्तान डेरेन सैमी के सुर में सुर मिलाते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की आलोचना की है।

विज्ञापन


स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में ब्रावो ने कहा कि उनके अपने क्रिकेट बोर्ड के मुक़ाबले बीसीसीआई उनका ज्यादा समर्थन करती है।
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी ब्रावो ने कहा, "देश का क्रिकेट सही हाथों में नहीं है। हमें डब्ल्यूआईसीबी के किसी भी अधिकारी या निदेशक की ओर से कोई कॉल नहीं आया। यह अच्छी बात नहीं है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम यह जानते हैं कि वे यह नहीं चाहते थे और न यकीन करना चाहते कि हम यह टूर्नामेंट जीत सकते हैं। बुनियादी तौर पर वे हमारे खिलाफ हैं। हमारे लिए बीसीसीआई ज्यादा करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पर भी सवाल किया कि उन्हें, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को वेस्टइंडीज की वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर रखा जा रहा है।
बताया, "अगर आप कैलेंडर पर नजर डाले तो इस साल हमारे पास खेलने के लिए कोई टी-20 मैच नहीं है। हमें वनडे में नहीं चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के साथ एक सीरीज होने वाली है लेकिन हम इंग्लैंड (नैटवेस्ट ब्लास्ट) में खेलेंगे जबकि हमें वेस्टइंडीज़ के लिए खेलना चाहिए था।"


उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिलता है। डेरेन सैमी ने कोलकाता के ईडन गार्डन में पुरस्कार समारोह के दौरान वेस्ट इंडीज के क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर निराशा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed