650 लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है यह क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर ने ऑटोबॉयोग्राफी में खुद को पुरुष वेश्या बताते हुए कहा है कि वह 500 से 650 लड़कियों के साथ शारिरिक संबंध बना चुके हैं।
यह दावा किया है वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने। ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट न्यूज.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार टीनो ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, "मैं लड़कियों से प्यार करता हूं और लड़कियां मुझे।"
टीनो ने यह भी लिखा है कि बिना सिर के बालों वाले वह दुनिया के सबसे हेंडसम पुरुष हैं। लड़कियां उन्हें ब्लैक ब्रेट पिट भी कहकर बुलाती हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि वह 500 से 650 लड़कियों के साथ संबंध बना चुके हैं।
टीनो ने बताया, कैसे आती हैं लड़कियां उनके करीब
टीनो के अनुसार, उनके पहले प्यार मेलिसा से उनकी खूबसूरत बेटी है। जिसका नाम तमानी है। अपनी किताब में वह आगे बताते हैं कि मेलिसा और उनके बीच संबंध आगे अच्छे नहीं चल रहे थे, लेकिन उन्हीं दिनों बारबाडोस के लिए खेलते हुए एक विकेट मिलते ही मेलिसा उनके पास वापस आ गई।
बकौल टीनो, जब उन्हें कोई लड़की पसंद आती है तो वह सीधा उससे बात करते हैं और अगर वह सिंगल है तो अपनी बात आगे बढ़ाते हैं। टीनो ने लड़कियों से अपना परिचय का अंदाज भी बताया।
टीनो बेस्ट: "हैलो मेरा नाम टीनो हैं और तुम्हारा"। ऐसे में मुझे रिप्लाई मिल ही जाता है।