फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies break australia 6 year old records

विंडीज ने कंगारुओं का 6 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Tue, 05 Apr 2016 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
West Indies break australia 6 year old records
- फोटो : reuters

वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और दांतो तले अंगुली दबा देने वाले मुकाबले में कोलकाता में दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया।

विज्ञापन


रविवार को कोलकाता के ईडन गॉर्डंस मैदान में जब विंडीज खेलने उतरी थी तो ज्यादातर भारतीय दर्शक इंग्लैंड की जीत की दुआएं कर रहे थे, कारण साफ था कि भारत को सेमीफाइनल में बाहर करने वाली विंडीज को विजेता बनते देखना गिने-चुने भारतीय दर्शकों को नहीं भा रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में विंडीज के बल्लेबाजों ने जो खेल दिखाया, भारतीय फैंस सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार को भूल गए और विंडीज के क्रिकेट प्रेम के दीवाने हो गए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 19 रनों की जरुरत थी और सभी दर्शक लगभग मान चुके थे कि इंग्लैंड ही जीतेगा। लेकिन फिर जो हुआ ‌उसकी किसी को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने शुरुआती चार गेंदों में चार छक्के जड़ डाले और अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में 24 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में कंगारूओं ने 2010 में ग्रोस आइसलेट में पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन बनाकर आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

इसके अलावा फाइनल में विंडीज की जीत में अहम कड़ी रहे मार्लोन सैमुअल्स ने भी एक कीर्तिमान स्‍थापित किया। 2012 और इस साल दोनों के फाइनल मुकाबले में सैमुअल्स ने फिफ्टी ठोंकी। यह कारनामा सिर्फ श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा कर चुके हैं। संगकारा ने 2009 और 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में फिफ्टी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed