फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series

IND vs WI: रोहित-विराट के जाते ही हारा भारत; वेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे छह विकेट से जीता, सीरीज 1-1 से बराबरी पर

Sun, 30 Jul 2023 02:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 02:56 AM IST
सार

रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मैच में आराम दिया गया था और टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वेस्टइंडीज ने छह विकेट से मैच जीता और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
 

विज्ञापन
West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कैरिबियाई टीम ने छह विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36.4 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस मैच में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं थे। दोनों दिग्गजों को आराम दिया गया था और इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। इसी वजह से भारत को वेस्टइंडीज की उस टीम से हार का सामना करना पड़ा, जो वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है और क्वालिफायर राउंड में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड जैसी टीमों से हार गई थी।
विज्ञापन

West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series
शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 63 और केसी कार्टी ने नाबाद 48 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की नाबाद साझेदारी कर वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ पिछले 10 वनडे मैच में पहली जीत दिलाई।

शानदार शुरुआत के बाद बिखरा भारत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार थी। ईशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 रन की शानदार साझेदारी की। इस बीच ईशान ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, ईशान का अर्धशतक होने के बाद शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गुदाकेश मोती का शिकार बने। उन्होंने 49 गेंद में 34 रन बनाए। गिल के आउट होने के बाद किशन भी 55 रन बनाकर चलते बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर भी एक रन बनाकर आउट हो गए।

West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए संजू सैमसन ने कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद हार्दिक सात रन बनाकर आउट हो गए और अगले ही ओवर में सैमसन भी नौ रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बारिश की वजह से खेल रुक गया। बारिश के बाद सूर्यकुमार और जडेजा ने साझेदारी कर उम्मीद जगाई, लेकिन शेफर्ड ने पटकी हुई गेंद पर जडेजा को भी पवेलियन भेज दिया। जडेजा ने 10 रन बनाए। जडेजा के बाद सूर्या भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन

West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
अंत में शार्दुल ठाकुर ने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन भारतीय टीम 40.5 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने 29वीं बार भारत को वनडे में 200 से कम के स्कोर पर रोका। कुलदीप यादव आठ रन बनाकर नाबाद रहे। उमरान मलिक खाता नहीं खोल पाए और मुकेश छह रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए गुदाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए। अल्जारी जोशेप को दो विकेट मिले। जायडेन सेल्स और कारिया ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आक्रामक शुरुआत की। काइल मेयर्स और ब्रेंडन किंग ने तेजी से रन बनाए और पावरप्ले के अंदर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर मैच में भारत की वापसी कराई। मेयर्स ने 36 और किंग ने 15 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए अथानजे भी शार्दुल का शिकार बने, उन्होंने छह रन बनाए। इसके बाद कुलदीप ने हेटमेयर को नौ रन के स्कोर पर आउट कर भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दीं। हालांकि, कप्तान शाई होप ने केसी कार्टी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

West Indies beat India by six wickets in second ODI Shai Hope brilliant half Century to level series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
होप ने इस बीच अपना अर्धशतक भी पूरा किया और नाबाद 63 रन की कप्तानी पारी खेली। दूसरे छोर पर केसी कार्टी 48 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 91 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। भारत के लिए शार्दुल ने तीन और कुलदीप ने एक विकेट लिया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मंगलवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed