फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies beat england in their own den after 17 years

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, शाई होप बने हीरो

Wed, 30 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Aug 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
west indies beat england in their own den after 17 years
शाई होप - फोटो : sportskeeda
वेस्टइंडीज ने मंगलवार को लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। विंडीज टीम के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही क्योंकि उसने इंग्लैंड को उसकी धरती पर 17 साल के बाद टेस्ट में मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा मिले 322 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने मैन ऑफ द मैच शाई होप (118*) के बेहतरीन शतक की बदौलत 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। शाई होप ने दोनों पारियों में शतक लगाया। पहली पारी में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 147 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में बेन स्टोक्स (100) के शतक की मदद से 258 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 427 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 490 रन बनाकर घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 322 रन का लक्ष्य रखा। मेहमान टीम ने टेस्ट के अंतिम दिन 91.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, मेजबान ने ली बढ़त

वेस्टइंडीज ने अंतिम दिन अपनी पारी 5/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई।  उसके 53 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे। लंच तक क्रेग ब्रैथवेट और शाई होप ने स्कोर को 86 तक पहुंचा दिया था। लंच के बाद दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसा दिया और तीसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े। चाय से पहले ब्रैथवेट अभाग्यशाली रहे कि मैच में अपना दूसरा शतक नहीं बना सके और 95 रन बनाकर आउट हुए। 


यहां से इंग्लैंड ने दमदार वापसी करने की कोशिश की, लेकिन शाई होप ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को जीवित रखा। रॉस्टन चेस (30) के आउट होने के बाद शाई होप ने जर्मेन ब्लैकवुड (41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़कर टीम की जीत निश्चित कर दी। मैच खत्म होने से पहले ब्लैकवुड आउट हुए, लेकिन शाई होप ने 118 रनों नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें : सहवाग-गंभीर को पीछे छोड़ इंग्लिश कप्तान रूट ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

शाई होप ने अपनी पारी के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। हेडिंग्ले में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं लगाया था और ऐसा करने वाले शाई होप पहले बल्लेबाज हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 7 सितंबर से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम लेस्टर में लेस्टरशायर के खिलाफ 2-3 सितम्बर को दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। टेस्ट सीरीज के बाद एक टी20 और पांच एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed