{"_id":"56e99d0b4f1c1b5d718b46be","slug":"west-indies-beat-england-by-six-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, गेल ने लगाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, गेल ने लगाया शतक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया
- फोटो : getty
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज ने महज 4 विकेटों के नुकसान पर 18.1 ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस मैच में वेस्ट इंडीज की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 48 गेंदों में 100 रन बनाए और नाबाद रहे। गेल का टी20 वर्ल्ड कप में ये दूसरा शतक है।