फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies beat bangladesh by four wickets in second ODI

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज की पहली जीत, शाई होप ने जड़ा शतक

Tue, 11 Dec 2018 09:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
west indies beat bangladesh by four wickets in second ODI
shai hope

सलामी बल्लेबाज शाई होप की नाबाद 146 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। वेस्टइंडीज की इस दौरे पर यह पहली जीत है। इससे पहले टीम दो टेस्ट मैच और पहले एकदिवसीय में बुरी तरह हार गयी थी।

विज्ञापन


बंग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 255 रन बनाये। वेस्टइंडीज ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।  विकेटकीपर बल्लेबाज होप ने 144 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये। उन्हें डेरेन ब्रावो (27), मार्लन सैमुअल्स (26) और कीमो पॉल (नाबाद 18) का उपयोगी साथ मिला।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम 39वें ओवर में 185 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद मुश्किल स्थिति में घिरी लग रही थी लेकिन होप ने कीमो पॉल के साथ सातवें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होप का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह तीसरा शतक और सर्वोच्च स्कोर है। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार उनकी शतकीय पारी ने टीम को जीत दिलायी है। इससे पहले उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे और इसी साल भारत के खिलाफ शतक लगाया था लेकिन दोनों मैच टाई रहे थे।

बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और रूबेल हुसैन ने दो-दो जबकि मेहंदी हसन मिराज और मशरेफ मुर्तजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल (50), मुशफिकुर रहीम (62) और शाकिब अल हसन (65) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने सात विकेट पर 255 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।


वेस्टइंडीज के लिए ओशाने थामस ने 54 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा केमार रोच, पॉल, देवेन्द्र बिशू और रोवमैन पावेल को 1-1 सफलता मिली। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed