फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies beat Australia by 18 runs in 1st T-20I at St Lucia Obed McCoy taken 4 wicket

WI vs AUS: मैककॉय की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त, वेस्टइंडीज ने 18 रनों से हराया

Sat, 10 Jul 2021 08:32 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 10 Jul 2021 08:32 AM IST
सार

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेहमान कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कैरेबियाई टीम को मैच जिताने में आंद्रे रसेल और ओबेड मैकक़ॉय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
West Indies beat Australia by 18 runs in 1st T-20I at St Lucia Obed McCoy taken 4 wicket
वेस्टइंडी बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 18 रनों से हराया। मैच जीतने के लिए कंगरू टीम को 146 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम 127 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीयय मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।। वेस्टइंडीज को मैच जिताने में आंद्रे रसेल और ओबेड मैककॉय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

विज्ञापन


सेंट लूसिया में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील़्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 8 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज इविन लुइस बगैर खाता खोले आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल भी बहुत देर तक क्रीज पर नहीं टिके और 4 रन बनाकर चलते बने। 
विज्ञापन


मध्यक्रम में शिमरॉन हेटमायर 20 और कप्तान निकोलस पूरन 17 रन ही बना पाए। लेकिन इस दौरान एक छोर पर आंद्रे रसेल तूफानी बैंटिग करते हुए 28 गेंदों पर 51 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। यह रसेल की बल्लेबाजी का कमाल था कि वेस्टइंडीज की टीम 145 रनों के लक्ष्य तक पहुंचीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोस हेजलवुड ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगारू टीम को मैच जीतने के लिए 146 रनों की दरकार थी। ऑस्ट्रेलियला की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 8 रनों पर गिर गया। कप्तान एरॉन फिंच 4 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श ने पारी को आगे बढ़ाया। वेड 33 और मार्श ने 51 रनों की पारी खेली। ये दोनों बल्लेबाज जब मैदान पर डटे थे तो ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में आसान जीत दर्ज करेगा। 


लेकिन इसके बाद विंडीज गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। कैरेबियन टीम की और से ओबेड मैककॉय और हेडन वाल्श ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए कंगारू बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। मैककॉय ने सबसे ज्यादा 4 और वाल्श ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा फाबियन एलन को 2 विकेट मिले जबकि एक विकेट आंद्रे रसेल लेने में सफल रहे। इस तरह पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 ओवर में 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मैककॉय को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed