फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies all out for 134 against new zealand in first test

NZvWI: वैगनर की तूफानी गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज 134 रन पर ढेर, कीवी टीम मजबूत

Sat, 02 Dec 2017 08:34 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Dec 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
west indies all out for 134 against new zealand in first test
न्यूजीलैंड बनााम वेस्टइंडीज - फोटो : File
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर के नाम रहा। वैगनर ने 39 रन देकर 7 विकेट झटके। वैगनर की इस तूफानी गेंदबाजी की बदौलत मेजवान टीम ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 45.4 ओवर में मात्र 134 रन पर ही समेट दी। 
विज्ञापन


वहीं इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं।   

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। उनके इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी मात्र 134 पर ही ढेर कर दी। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज कयरान पॉवेल ने बनाए। पॉवेल ने 79 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा एक भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसने कीवी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करने की हिम्मत दिखाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 


कीवी गेंदबाजों की बात करें तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 7 विकेट लिए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 और एक वेस्टइंडीज रन आउट होकर पवेलियन लौटा।

वेस्टइंडीज पर बड़ी लीड लेने के इरादे से उतरी कीवी टीम की शुरूआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम 37 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेनस होल्डर के शिकार हुए। इसके बाद आए कप्तान केन विलियमसन मात्र 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। विलियमसन का विकेट कीमर रोच ने होप के हाथों कैच आउट करवाया। फिलहाल क्रीच पर जीत रावल 29 और रॉस टेलर 12 रन बनाकर क्रीच पर टीके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed