{"_id":"571f10d94f1c1b0c75a91e5d","slug":"we-would-have-chased-even-200-against-rcb-smith","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद स्मिथ ने उड़ाया कोहली की टीम का 'मजाक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद स्मिथ ने उड़ाया कोहली की टीम का 'मजाक'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-9 में रविवार को आरसीबी पर जोरदार जीत के बाद गुजरात लायंस के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने विराट कोहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का मजाक उड़ाया है। वास्तव में कोहली की टीम की गेंदबाजी की धार अन्य टीमों की तुलना में काफी कम है। पिछले कई मौकों पर भी उनकी टीम बड़ा स्कोर करने के बाद भी हार चुकी है।
राजकोट में खेले गए मैच में गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दो सौ का लक्ष्य पार करने में भी दिक्कत नहीं आती क्योंकि बंगलोर फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी में पैनापन नहीं है।
लायंस ने रविवार को 181 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। स्मिथ ने कहा, "हमने पहले तीन मैच जीते और उसके बाद हम सनराइजर्स हैदराबाद से हार गए। मुझे खुशी है कि आरसीबी के खिलाफ हम फिर जीत की राह पर लौट आए।"
विज्ञापन
विंडीज के बल्लेबाज स्मिथ ने 21 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा ब्रेंडन मैकुलम (42), कप्तान सुरेश रैना (28) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 50) ने प्रमुख योगदान दिया।
स्मिथ ने कहा कि केन विलियम्सन का वह ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा जिसमें उन्होंने 25 रन बटोरे। स्मिथ ने कहा कि वह स्वाभाविक रूप से आक्रामक खेलते हैं और हर गेंदबाज को निशाना बनाना चाहते हैं लेकिन केन रिचर्डसन का ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा जिसमें 25 रन बन गए। लायंस के लिए उन्हें जो मौका मिला और उसे उन्होंने कर दिखाया।

जल्द टीम में लौटेंगे लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले फिंच
- फोटो : PTI
सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच की चोट के बारे में पूछे जाने पर स्मिथ ने कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे। फिंच की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। फिंच ने लगातार तीन अर्द्धशतकीय पारियां खेली थी वह चोट के कारण आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे थे।