फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We would have chased even 200 against RCB: Smith

जीत के बाद स्मिथ ने उड़ाया कोहली की टीम का 'मजाक'

Tue, 26 Apr 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
We would have chased even 200 against RCB: Smith
आईपीएल-9 में रविवार को आरसीबी पर जोरदार जीत के बाद गुजरात लायंस के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने विराट कोहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का मजाक उड़ाया है। वास्तव में कोहली की टीम की गेंदबाजी की धार अन्य टीमों की तुलना में काफी कम है। पिछले कई मौकों पर भी उनकी टीम बड़ा स्कोर करने के बाद भी हार चुकी है।
विज्ञापन


राजकोट में खेले गए मैच में गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दो सौ का लक्ष्य पार करने में भी दिक्कत नहीं आती क्योंकि बंगलोर फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी में पैनापन नहीं है।
विज्ञापन


लायंस ने रविवार को 181 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। स्मिथ ने कहा, "हमने पहले तीन मैच जीते और उसके बाद हम सनराइजर्स हैदराबाद से हार गए। मुझे खुशी है कि आरसीबी के खिलाफ हम फिर जीत की राह पर लौट आए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विंडीज के बल्लेबाज स्मिथ ने 21 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा ब्रेंडन मैकुलम (42), कप्तान सुरेश रैना (28) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 50) ने प्रमुख योगदान दिया।

स्मिथ ने कहा कि केन विलियम्सन का वह ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा जिसमें उन्होंने 25 रन बटोरे। स्मिथ ने कहा कि वह स्वाभाविक रूप से आक्रामक खेलते हैं और हर गेंदबाज को निशाना बनाना चाहते हैं लेकिन केन रिचर्डसन का ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा जिसमें 25 रन बन गए। लायंस के लिए उन्हें जो मौका मिला और उसे उन्होंने कर दिखाया।
 

जल्द टीम में लौटेंगे लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले फिंच

We would have chased even 200 against RCB: Smith
- फोटो : PTI
सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच की चोट के बारे में पूछे जाने पर स्मिथ ने कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे। फिंच की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। फिंच ने लगातार तीन अर्द्धशतकीय पारियां खेली थी वह चोट के कारण आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed