{"_id":"d69f63ea-a9e9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"we-re-very-much-still-underdogs-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम अभी भी छुपे रुस्तम हैं: व्हाइट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हम अभी भी छुपे रुस्तम हैं: व्हाइट
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने चौंकाने वाले प्रदर्शन के बूते आईपीएल-6 की अंकतालिका में टॉप पर कायम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कैमरून व्हाइट अभी भी अपनी टीम को छुपा रुस्तम मानते हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में पहली बार शिरकत कर रही हैदराबाद टीम के सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। व्हाइट का मानना है कि टूर्नामेंट में मुंबई, बंगलोर और राजस्थान बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और हम खिताब के प्रबल दावेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
व्हाइट ने कहा, "वास्तव में, हम अभी भी टूर्नामेंट में छुपे रुस्तम हैं। मेरे विचार से यहां कुछ बड़ी टीमें हैं जो काफी बढ़िया खेल रही हैं। हालांकि हम किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ किसी भी मैच में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हम वास्तव में खुद को सर्वश्रेष्ठ के रूप में नहीं देख रहे हैं। हम जीत की लय बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग बढ़िया है लेकिन हमें अभी भी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है।"
विज्ञापन