{"_id":"1194332a6f93a923b88ffdc06a1b1404","slug":"we-have-to-improve-at-foreign-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी धरती पर जीत के लिए धोनी का 'गेम प्लान' तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेशी धरती पर जीत के लिए धोनी का 'गेम प्लान' तैयार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम को इस महीने के मध्य न्यूजीलैंड का दौरा करना है और धोनी पर विदेशी धरती पर मिले लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ने का भी दबाव है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि उनके गेंदबाज टेस्ट में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं लेकिन टीम को विदेशी पिचों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
धोनी ने सोमवार को दिल्ली में अशोक लीलैंड के कैप्टन टिप्पर के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, "दक्षिण अफ्रीका दौरा हमारे लिए कठिन था। हमने वहां अधिकांश सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमने एकाध सत्रों में खराब प्रदर्शन किया जो हमारे हारने का कारण बना।"
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम विदेशी धरती पर 10 मैचों में नौ टेस्ट गंवाए हैं जिसमें लगातार आठ मैच हारे हैं। भारत ने विदेशी धरती पर लगातार तीन टेस्ट सीरीज गंवाए हैं।
उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले पूरे सत्र में हमारा प्रदर्शन ठीकठाक रहा था लेकिन हम दक्षिण अफ्रीका में इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए। टीम को आने वाले दिनों में कई सीरीज बाहर खेलनी थी। ऐसे में हमें विदेशी पिचों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है।"
भारत को जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां टीम पांच वनडे और दो टेस्ट खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
वहीं, गेंदबाजों के प्रदर्शन पर धोनी ने कहा, "हमारे पास ऐसे प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं जो टेस्ट मैचों में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं। लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि टीम में अधिकांश खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर पांच से अधिक टेस्ट नहीं खेले हैं। उन्हें विदेशी पिचों पर अपना प्रदर्शन सुधारना होगा और ऐसा अनुभव से ही संभव हो पाएगा।"