{"_id":"5b6ea0544f1c1b096a8b668f","slug":"we-can-defeat-any-team-of-world-in-this-circumstances-says-james-anderson","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन हालातों में बड़ी से बड़ी टीम को ढेर करने का रखते हैं दम: जेम्स एंडरसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन हालातों में बड़ी से बड़ी टीम को ढेर करने का रखते हैं दम: जेम्स एंडरसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हालात गेंदबाजी के अनुकूल थे और इन हालात में उनकी टीम किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर सकती थी। एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिये जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारतीय टीम को वर्षा बाधित दूसरे दिन पहली पारी में 107 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन
एंडरसन ने कहा , 'इन हालात में हम अगर ऐसी गेंदबाजी करते तो दुनिया की किसी भी टीम को आउट कर सकते थे। हमने शायद ही कोई खराब गेंद डाली। इस तरह की गेंदबाजी और दबाव के सामने खेलना कठिन होता है। हमने हालात का बखूबी फायदा उठाया। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों को ही परेशानी आई होती। '
विज्ञापन
उन्होंने कहा , 'मैं अगर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाता तो काफी निराशा होती क्योंकि हालात गेंदबाजी के अनुकूल थे।इंग्लैंड में अक्सर ऐसे हालात नहीं मिलते। ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी।' एंडरसन ने कहा कि विराट कोहली से मैदानी प्रतिद्वंद्विता का वह लुत्फ ले रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार किया कि भारतीय टीम उन पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा , 'मुझे कोहली के साथ प्रतिद्वंद्विता में बहुत मजा आ रहा है। वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है और मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने में मजा आता है क्योंकि खुद को आजमाने का मौका मिलता है।मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करता रहूंगा।'