फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 तक CSK का साथ नहीं छोड़ेंगे धोनी, बने रहेंगे टीम के कप्तान!

Wed, 12 Aug 2020 09:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 12 Aug 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
We Believe Ms Dhoni To Be Part Of Chennai Super Kings Till 2022
धोनी सीएसके - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए वो अब भी बेहद ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी फिलहाल अगले दो साल कहीं नहीं जा रहे हैं। उनका कहना है कि वो 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलते हुए नजर आ सकते हैं। 2019 विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर धोनी अब आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं।

We Believe Ms Dhoni To Be Part Of Chennai Super Kings Till 2022
एमएस धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्वनाथन ने कहा, 'हमें उन्हें (धोनी) लेकर कोई चिंता नहीं है। हमें उम्मीद है कि धोनी 2020 और 2021 के दोनों सीजन खेलेंगे और हो सकता है कि उससे अगला यानी 2022 का सीजन भी वह सीएसके के लिए खेलें।

We Believe Ms Dhoni To Be Part Of Chennai Super Kings Till 2022
एमएस धोनी

धोनी साल 2008 से ही चेन्नई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है। विश्वनाथन ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि धोनी ने झारखंड में इनडोर नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है। मगर हमें अपने कप्तान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
We Believe Ms Dhoni To Be Part Of Chennai Super Kings Till 2022
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि सुरेश रैना और धोनी समेत सीएसके की टीम से सदस्य चेन्नई में 14 अगस्त को जमा हो सकते हैं। इसके बाद वह 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होंगे। कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी खिलाड़ी लीग के दौरान बायो सिक्योर वातावरण में रहेंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच बिना दर्शकों के ही होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed