IPL 2018 में गुरुवार को खेले जाने वाले 16वें मैच में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौती होगी। जीत के रथ पर सवार सनराइजर्स हैदराबाद दोबारा पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 की पोजिशन हासिल करना चाहेगी। मगर उनकी इस राह में क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे 2 खतरनाक खिलाड़ी रोड़ा बनकर खड़े हुए हैं। दोनों ने ही पिछले मुकाबलों में गजब का खेल दिखाया है। अगर यह जोड़ी क्रीज पर एक बार जम गई तो विपक्षी की बखिया उधेड़ते देर नहीं लगाएगी, यह बात SRH के कोच बखूबी समझते हैं, यही कारण है कि इस जोड़ी के लिए खास प्लान बनाया गया है।
ये है IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी, अब क्रिस गेल-केएल राहुल के लिए SRH ने बनाया खास प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन