फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We are on mission in ODI cricket says Captain kieron pollard before 1st ODI against India

भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले पोलार्ड की हुंकार, कहा- हम मिशन पर हैं, मालूम है क्या करना है

Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
We are on mission in ODI cricket says Captain kieron pollard before 1st ODI against India
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त के बाद अब मेहमान वेस्टइंडीज टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

विज्ञापन


पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम वनडे मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के ‘मिशन’ पर है लेकिन शायद अनुकूल नतीजे तुरंत नहीं मिलें। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहेगी।
विज्ञापन


पोलार्ड ने कहा, ‘हम एक मिशन पर हैं और हमारी रणनीति स्पष्ट है कि 50 ओवर के क्रिकेट में क्या रुख अपनाना है। इसके लिए एक प्रक्रिया है और हम असल में इसी से गुजर रहे हैं। नतीजे शायद तुरंत नहीं दिखाई दें। अफगानिस्तान के खिलाफ हमारी सीरीज अच्छी रही। अब हम बेहतर टीम भारत के खिलाफ खेलने जा रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed