IND-PAK Match: भारत-पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बहिष्कार
India-PAK Match Called Off: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होगा। यह मुकाबला रद्द होने का कारण भारतीय खिलाड़ियों का नाम वापस लेना है। WCL ने भी इस संबंध में बयान दिया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dear all , pic.twitter.com/ViIlA3ZrLl
— World Championship Of Legends (@WclLeague) July 19, 2025
शिखर धवन ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि उनके लिए देश सबकुछ है।
Jo kadam 11 May ko liya, uspe aaj bhi waise hi khada hoon. Mera desh mere liye sab kuch hai, aur desh se badhkar kuch nahi hota.
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 19, 2025
Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/gLCwEXcrnR
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।
डब्ल्यूसीएल ने बयान में बताया कि हाल ही में दोनों देशों के बीच वॉलीबॉल मैच के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि, मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। डब्ल्यूसीएल भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने के पक्ष में थे।