फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls

World Cup Records: 300 गेंद में 428, द. अफ्रीका ने बनाया विश्व कप का उच्चतम स्कोर, दिल्ली में रिकॉर्ड की झड़ी

Sat, 07 Oct 2023 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Oct 2023 07:32 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों।

विज्ञापन
WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
मार्करम ने विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में जारी वनडे विश्व कप के चौथे ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया। यह टीम ऐसा करने वाली पहली टीम है। दूसरे नंबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने एक-एक बार ऐसा किया है।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में यह आठवीं बार था जब दक्षिण अफ्रीका ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया। भारत इस लिस्ट में छह बार के साथ दूसरे और इंग्लैंड पांच बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 428 का स्कोर वनडे में दक्षिण अफ्रीका का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 439 रन बनाए थे। वहीं, प्रोटियास ने दो बार 438 का आंकड़ा छुआ है।

विश्व कप के उच्चतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल
द. अफ्रीका 428/5 (50) श्रीलंका दिल्ली 2023
ऑस्ट्रेलिया 417/7 (50) अफगानिस्तान पर्थ 2015
भारत 413/5 (50) बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
द. अफ्रीका 411/4 (50) आयरलैंड कैनबरा 2015
द. अफ्रीका 408/5 (50) वेस्टइंडीज सिडनी 2015
श्रीलंका 398/5 (50) केन्या कैंडी 1996

Adien Markram's late onslaught took the team to 428, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

2006 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438/6 रन बनाए थे, जबकि 2015 में भारत के खिलाफ भी 438/4 रन बनाए थे। 428 रन श्रीलंका के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 414/7 रन बनाए थे। भारत में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया दूसरा उच्चतम स्कोर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने शतक जड़े

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
डिकॉक, डुसेन और मार्करम ने शतक लगाए - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों। वनडे में ऐसा कुल चार बार हुआ है।

वनडे की एक पारी में तीन शतक
  • दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015
  • दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015
  • इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
  • दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर
  • 107* रन: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
  • 134 रन: एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली 2011
  • 100 रन: क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
विज्ञापन

डिकॉक-डुसेन के बीच 204 रन की साझेदारी

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 10 पर टीम को पहला झटका लगा था। कप्तान तेम्बा बावुमा पांच गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी कर डाली।

यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर जेपी डुमिनी और डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 2015 विश्व कप में हेमिल्टन में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 256 रन की साझेदारी निभाई थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:
  • 256* रन - जेपी डुमिनी और डेविड मिलर vs जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015
  • 247 रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
  • 221 रन- हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली, 2011
  • 204 रन- क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):
  • 204 रन- क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन, दिल्ली 2023*
  • 187 रन- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन 2017
  • 186 रन- एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ, जोहानिसबर्ग 2012
  • 175* रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
  • 172* रन- हर्शल गिब्स और जैक कैलिस, किम्बर्ली 2002

डिकॉक और डुसेन ने शतक जड़ा

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
डुसेन और डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा, जबकि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में यह डिकॉक का पहला शतक रहा। वह 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने। इसके बाद रसी वान डर डुसेन ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में डिकॉक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर:
  • 100 रन: vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
  • 78* रन: vs श्रीलंका, सिडनी 2015
  • 68 रन: vs इंग्लैंड, द ओवल 2019
  • 68 रन: vs अफगानिस्तान, कार्डिफ 2019

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:
  • 27 शतक: हाशिम अमला
  • 25 शतक: एबी डिविलियर्स
  • 21 शतक: हर्शल गिब्स
  • 18 शतक: क्विंटन डिकॉक*
  • 17 शतक: जैक्स कैलिस

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
  • 34 साल 358 दिन - फाफ डुप्लेसिस vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 2019
  • 34 साल 242 दिन - रसी वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
  • 31 साल 337 दिन - हाशिम अमला vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
  • 31 साल 151 दिन - जैक कैलिस vs नीदरलैंड, बैसेटेरे, 2007
  • 31 साल 10 दिन - एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
 
  •  

मार्करम ने विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ा

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
मार्करम ने विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया है - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों के आउट होने के बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में शतक लगा दिया। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। मार्करम ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक रहा। मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक
  • 49 गेंद: एडेन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
  • 50 गेंद: केविन ओ'ब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
  • 51 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015
  • 52 गेंद: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed