{"_id":"654878953fdcef68800ac344","slug":"wc-2023-sachin-tendulkar-vs-virat-kohli-odi-century-comparison-by-innings-wise-full-stats-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat vs Sachin: सचिन ने 21वें से 49वें शतक के लिए खेलीं 254 पारियां, विराट ने 144 पारियों में किया ऐसा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat vs Sachin: सचिन ने 21वें से 49वें शतक के लिए खेलीं 254 पारियां, विराट ने 144 पारियों में किया ऐसा, जानें
Mon, 06 Nov 2023 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:57 AM IST
सार
दोनों के शतकों की तुलना की जाए तो सचिन ने वनडे करियर का पहला शतक 76वीं पारी में लगाया था। वहीं, विराट ने 13वीं पारी में पहला वनडे शतक लगाया था। अब विराट ने सचिन के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली वनडे शतकों की तुलना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप 2023 में विराट कोहली का जलवा कायम है। उन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस विश्व कप में अपना दूसरा और ओवरऑल विश्व कप करियर का चौथा शतक जड़ा। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंद में 10 चौके की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट ने महान सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
'क्रिकेट के भगवान' ने खुद किंग कोहली को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट जल्द उनका रिकॉर्ड तोड़ेंगे। हालांकि, विराट और सचिन द्वारा 49 शतक के लिए ली गई पारियों में काफी अंतर है। सचिन ने जहां 49 शतक के लिए 451 पारियां खेली थीं, वहीं, विराट ने 277 पारियों में ऐसा किया है। उन्होंने सचिन से 174 पारियां कम खेलीं।

सचिन के वनडे शतक
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के शतकों की तुलना की जाए तो सचिन ने वनडे करियर का पहला शतक 76वीं पारी में लगाया था। पांच शतक के लिए उन्होंने 100 पारियां, 10 शतक के लिए 131 पारियां और 15 शतक के लिए 182 पारियां खेलीं। सचिन ने 20 शतक 197वीं पारी में जाकर लगाए थे। उनका 25वां शतक 234 पारियों में जाकर आया था। 30 शतक 267 पारियों में आए, जबकि 307 पारी तक सचिन के 35 शतक हो गए थे।
355वीं पारी में जाकर उन्हेंने 40 शतक पूरे किए। वहीं, 45वां शतक 424वीं पारी में जाकर आया। सचिन ने 49वां शतक 451वीं पारी में जाकर लगाया। सचिन ने 21 से 49वें शतक के लिए 254 पारियां खेलीं। उन्होंने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए। इनमें 49 शतक के अलावा 96 अर्धशतक लगाए। नाबाद 200 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।

विराट के वनडे शतक
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विराट ने 106 पारियों में ही 15 शतक लगा लिए थे। विराट का पहला शतक 13वीं में आया था। फिर पांचवां शतक 43वीं पारी, 10वां शतक 80वीं पारी में आया था। विराट ने 106 पारियों में 15 शतक लगा दिए थे। वहीं, 133 पारियों में उन्होंने 20 शतक पूरे किए। इसके बाद 21 से 49वें शतक के लिए विराट ने 144 पारियां लीं।
25वां शतक 162 पारियों में, 30वां शतक 186 पारियों में, 35वां शतक 200वीं पारियों में, 40वां ळशतक 216वीं पारियों में, 45वां शतक 257वीं पारियों में और अब 49वां शतक 277वीं पारियों में आया है। विराट ने 289 वनडे मैचों की 277 पारियों में 58.48 की औसत से अब तक 13,626 रन बनाए हैं। इनमें 49 शतक के अलावा 70 अर्धशतक हैं।

मैच के नतीजे के हिसाब से सचिन का प्रदर्शन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
मैच के नतीजे के हिसाब से दोनों के प्रदर्शनों की तुलना की जाए तो सचिन ने 234 वनडे में भारत की जीत का हिस्सा रहे। इन 234 वनडे की 231 पारियों में सचिन ने 56.63 की औसत से 11,157 रन बनाए। इनमें 33 शतक और 59 अर्धशतक हैं। वहीं, सचिन के रहते टीम इंडिया को 203 वनडे में हार मिली। इन 203 वनडे में सचिन ने 33.41 की औसत से 6648 रन बनाए। इनमें 14 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन के रहते टीम इंडिया के पांच मैच टाई रहे और 24 वनडे का कोई नतीजा नहीं निकला।
मैच के नतीजे के हिसाब से विराट का प्रदर्शन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विराट के रहते टीम इंडिया को अब तक 178 वनडे में जीत मिली है। इन 178 वनडे में विराट ने 75.43 के शानदार औसत से 9881 रन बनाए हैं। इनमें 41 शतक और 42 अर्धशतक हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। यानी टीम इंडिया की कामयाबी में विराट का काफी योगदान रहा है। वहीं, कोहली के रहते टीम इंडिया 97 वनडे हारी है। इन 97 वनडे में उन्होंने 35.93 की औसत से 3449 रन बनाए। इनमें सात शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। विराट के रहते भी भारतीय टीम के पांच मुकाबले टाई रहे, जबकि नौ वनडे का कोई नतीजा नहीं निकला।
सचिन और विराट के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
सचिन कभी अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक नहीं लगा सके। वहीं, विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे+टी20) में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर सचिन ने 664 मैचों की 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए। इनमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। वहीं, विराट कोहली ने अब तक 515 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 571 पारियों में 54.24 की औसत से 26,310 रन बनाए हैं। इनमें 79 शतक और 136 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। कुमार संगकारा 28,016 रन के साथ दूसरे और रिकी पोंटिंग 27,483 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।