फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: Rizwan big statement amid Israel-Hamas war, said- Pakistan victory is dedicated to Gaza People

ODI World Cup: इस्राइल-हमास की जंग के बीच रिजवान का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान की जीत गाजा के लोगों को समर्पित

Wed, 11 Oct 2023 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

हैदराबाद में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
WC 2023: Rizwan big statement amid Israel-Hamas war, said- Pakistan victory is dedicated to Gaza People
रिजवान ने इस्राइल-हमास युद्ध पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बुधवार को वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद इस्राइल और हमास के बीच जंग पर बयान दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को गाजा के लोगों को समर्पित किया है। हैदराबाद में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। रिजवान ने नाबाद 131 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

रिजवान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- यह जीत गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत स्वागत और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बेहद आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज किए

WC 2023: Rizwan big statement amid Israel-Hamas war, said- Pakistan victory is dedicated to Gaza People
बाबर आजम और हैदराबाद ग्राउंड स्टाफ (बाएं) मोहम्मद रिजवान (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवान के अलावा युवा अब्दुल्ला शफीक (113) ने अपना पहला वनडे शतक जमाकर पाकिस्तान को मंगलवार को हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का विश्व-रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करवाने में मदद की थी। रिजवान ने शफीक के साथ तीसरे विकेट के लिए 176 रन की मैच विजयी साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। यह विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल रन-चेज था। इससे पहले वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था, जब उन्होंने भारत में 2011 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 329 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। 
विज्ञापन

हमास ने इस्राइल पर किया था हमला

WC 2023: Rizwan big statement amid Israel-Hamas war, said- Pakistan victory is dedicated to Gaza People
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी। - फोटो : Social Media
हमास के आतंकियों ने बीते शनिवार इस्राइल में घुसकर 1000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इस्राइल की ओर से गाजा पर जोरदार हमले किए गए। इस्राइल ने हमलावरों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल रही हैं। इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed