फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: Rahul Dravid Health Update Shubman Gill, says Medical team has not Ruled him Out Of Australia Match

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर नहीं हुए हैं शुभमन, कोच द्रविड़ ने दिया हेल्थ अपडेट, कही यह बात

Fri, 06 Oct 2023 09:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

शुभमन गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और इस मामले पर अंतिम फैसला करने से पहले उनका ठीक तरीके से परीक्षण किया जाएगा। भारत को आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में मैच खेलना है।

विज्ञापन
WC 2023: Rahul Dravid Health Update Shubman Gill, says Medical team has not Ruled him Out Of Australia Match
शुभमन गिल और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका है और इस बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है। अगर ऐसी स्थिति आई तो ईशान किशन पारी का आगाज कर सकते हैं। बीसीसीआई ने अभी तक बीमारी की प्रकृति की पुष्टि नहीं की है। बोर्ड ने अपने मेडिकल अपडेट में कहा- मेडिकल टीम शुभमन की बारीकी से निगरानी कर रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमें मेडिकल टीम से अधिक अपडेट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कोच द्रविड़ ने क्या कहा?

वहीं, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस मामले पर बातचीत की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शुभमन निश्चित रूप से अभी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मेडिकल टीम हर रोज शुभमन की देखभाल कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले हमारे पास डेढ़ दिन का समय है। हम देखेंगे कि मेडिकल टीम क्या फैसला लेती है। वह निश्चित रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं। मेडिकल टीम ने अभी तक उन्हें मैच से बाहर नहीं किया है। हम हर दिन उनकी निगरानी करते रहेंगे। हम देखेंगे कि वह रविवार को कैसा महसूस करते हैं।

Stop drizzling, start raining': Rahul Dravid reveals Shubman Gill's  father's advice when son wasn't converting starts | Cricket News - The  Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन गिल की तबीयत खराब है

हाल के समय में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार शुभमन गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और इस मामले पर अंतिम फैसला करने से पहले उनका ठीक तरीके से परीक्षण किया जाएगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ''शुभमन को चेन्नई पहुंचने के बाद से तेज बुखार है। उसके टेस्ट किए जा रहे हैं। अच्छे से टेस्ट के बाद ही पहले मैच में उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संशय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल का डेंगू के लिए फिर से परीक्षण किया जा रहा है और अगर इसकी पुष्टि होती है तो वह ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं। डेंगू से उबरने में आमतौर पर एक खिलाड़ी को फिर से मैच-फिट होने में सात से 10 दिन लगते हैं। हालांकि, अगर प्लेटलेट काउंट में काफी गिरावट होती है, तो इसमें बहुत अधिक समय लग सकता है। शुभमन को अगर उबरने में अधिक समय लगता है तो उनके अफगानिस्तान (11 अक्तूबर) और पाकिस्तान (14 अक्तूबर) के खिलाफ मैच से भी बाहर रह सकते हैं।

Shubman Gill Tests Positive For Dengue, Doubtful For India's ODI World Cup  2023 Match Against Australia – Reports | Cricket News, Times Now

भारत को लग सकता है बड़ा झटका

सूत्र ने कहा- अगर शुभमन को सामान्य वायरल बुखार है, तो वह एंटीबायोटिक दवाएं लेकर खेल सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से मेडिकल टीम का फैसला है। इस सत्र में 1200 रन बनाने वाले गिल ने पिछले कुछ समय में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए कई सफल साझेदारियां की हैं। अगर वह लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed