फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match

WC Final: फाइनल को भव्य बनाने की तैयारी; स्टेडियम में दिख सकते हैं पीएम मोदी और धोनी, मैच से पहले होगा एयर शो

Fri, 17 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Nov 2023 12:21 AM IST
सार

भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे।

विज्ञापन
WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उतरेगी। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जा सकते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2011 में विश्व कप जीती थी।
विज्ञापन


भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है।
विज्ञापन


फाइनल से पहले एयर शो
फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण की टीम का हवाई शो आयोजित किया जाएगा। सेना (गुजरात) के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया कि फाइनल से ठीक पहले सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम 10 मिनट तक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को अपने करतबों से मंत्रमुग्ध करेगी। हवाई शो का डे्रस रिहर्सल शुक्रवार और शनिवार को होगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम में नौ एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जो देश भर में कई हवाई शो कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : IPL/BCCI
समापन समारोह का हो सकता है आयोजन
मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। अहमदाबाद में ही भारत-पाकिस्तान मैच हुआ था। तब अरिजित सिंह, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्म किया था। बीसीसीआई एक बार फिर से अहमदाबाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match
विश्व कप के फाइनल में भारत - फोटो : अमर उजाला
चौथी बार फाइनल खेलेगा भारत
भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed