फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 PM Narendra Modi and Australia Deputy Prime Minister Richard Marles will watch IND vs AUS Final

IND vs AUS: पीएम मोदी के साथ फाइनल देखेंगे ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री, कपिल देव-धोनी भी रहेंगे मौजूद

Sat, 18 Nov 2023 01:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन आदि की व्यापक समीक्षा की है। अहमदाबाद में मैच को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
WC 2023 PM Narendra Modi and Australia Deputy Prime Minister Richard Marles will watch IND vs AUS Final
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार (19 नवंबर) को होने वाले मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी नजर आएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन आदि की व्यापक समीक्षा की है।
विज्ञापन


भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी मैच देखने आएंगे। उनके अलावा 2011 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में दिखाई देंगे। फाइनल से पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधान मंत्री, असम के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप फाइनल देखने आएंगे। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। आज हम शाम को रिहर्सल करेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे मेट्रो का इस्तेमाल करें और मेट्रो रात एक बजे तक चालू रहेगी।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से पहले होगा एयर शो
भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक टीम सूर्य किरण ने फाइनल से पहले प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को एयर शो का अभ्यास किया। गुजरात डिफेंस पीआरओ ने कहा कि सूर्य किरण टीम ने स्टेडियम में ग्रैंड रिहर्सल की और फाइनल शो से पहले शनिवार को भी रिहर्सल की जाएगी। आईसीसी ने एयर शो के रिहर्सल का वीडियो भी शेयर किया है।

पीआरओ के मुताबिक, फाइनल मैच की शुरुआत से पहले एरोबेटिक टीम 10 मिनट तक लोगों को रोमांचित करेगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के प्रवक्ता जगत पटेल ने कहा, "फिलहाल फाइनल मैच से पहले एक एयर शो की योजना बनाई गई है, जिसके लिए शुक्रवार को स्टेडियम में रिहर्सल आयोजित की गई।"

नौ विमान टीम में शामिल
सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में आमतौर पर नौ विमान शामिल होते हैं और इसने देश में कई एयर शो किए हैं। सूर्य किरण टीम के प्रदर्शन की पहचान विजय निर्माण में लूप युद्धाभ्यास, बैरल रोल युद्धाभ्यास और विमान का उपयोग करके आकाश में विभिन्न आकृतियां बनाना है।


भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed