फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023, IND vs PAK: These Singers ready to rock before India vs Pakistan match, Arijit, Mahadevan, Sukhwinder

IND vs PAK: अहमदाबाद में धमाल मचाने को तैयार ये तीन दिग्गज गायक, मैच देखने पहुंच सकते हैं अमिताभ और रजनीकांत

Sat, 14 Oct 2023 07:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Oct 2023 07:52 AM IST
सार

गुरुवार रात को बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि उस कार्यक्रम में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
WC 2023, IND vs PAK: These Singers ready to rock before India vs Pakistan match, Arijit, Mahadevan, Sukhwinder
अरिजीत, महादेवन और सुखविंदर भी परफॉर्म करेंगे - फोटो : BCCI

विस्तार

विश्व कप 2023 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दस मैच खेले जा चुके हैं और इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई तमाम तरह की तैयारियों में जुटी हुई है। ब्रॉडकास्टर से लेकर फैंस तक, हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसे विश्व कप 2023 का सबसे बड़े मुकाबले के तौर पर पेश किया जा रहा है। उसकी तैयारी भी उतने ही जोर शोर से की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये दिग्गज गायक करेंगे परफॉर्म
जहां एक तरफ विश्व कप शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था, वहीं अब भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कार्यक्रम रखा जा रहा है। इसमें कई दिग्गज बॉलीवुड गायकों और अभिनेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। गुरुवार रात को बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि उस कार्यक्रम में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह तीनों गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिकल ओडिसी रखा गया नाम

WC 2023, IND vs PAK: These Singers ready to rock before India vs Pakistan match, Arijit, Mahadevan, Sukhwinder
अरिजीत और महादेवन भी परफॉर्म करेंगे - फोटो : BCCI
ये भी पढ़ें: IND vs PAK:  जानें दोनों टीमों की कमजोरी और मजबूती

इस कार्यक्रम को म्यूजिकल ओडिसी नाम दिया गया है। प्री-मैच शो के दौरान तीनों परफॉर्म करेंगे। इसकी शुरुआत दोपहर साढ़े 12 बजे से होगी। वहीं, डेढ़ बजे टॉस होगा और दो बजे मैच की शुरुआत होगी। आईसीसी और बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता। इस वजह से इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। यह कोई आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन इस मैच के दौरान क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई सितारे अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचेंगे। आईसीसी को इस मैच से काफी रेवेन्यू मिलने के आसार हैं। इतना ही इस मैच के लिए एडवर्टाइजमेंट के भी रेट भी काफी बढ़े हुए हैं। मैच के टिकट को लेकर भी मारामारी है। वहीं, अहमदाबाद में फैंस को होटल मिलना भी मुश्किल हो रहा है। होटल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अहमदाबाद में स्टेडियम खचाखच भरे रहने का अनुमान है।

इन स्टार्स के भी पहुंचने की संभावना

WC 2023, IND vs PAK: These Singers ready to rock before India vs Pakistan match, Arijit, Mahadevan, Sukhwinder
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन गायकों के अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में रहकर ही यह मुकाबला देखेंगे। विश्व कप की शुरुआत से पहले खबरें आई थीं कि इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया, आशा भोसले, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई। उसकी जगह 'कैप्टंस डे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन सात खिलाड़ियों के बीच होगी जंग, कुलदीप और बाबर का मुकाबला रहेगा सुपरहिट

पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं जीत पर भारत की नजर

ये भी पढ़ें: मैच में क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11, क्लिक करके जानें

इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी। वनडे विश्व कप में टीम इंडिया अब तक पाकिस्तान से कोई मैच नहीं हारी है, जबकि सात बार पड़ोसी देश को मात दी है। इस बार भारत का लक्ष्य आठवीं जीत हासिल करना होगा। भारत ने अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड और दूसरे मैच में श्रीलंका को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed