{"_id":"64f4bbfbef0aa3c4ee0e0cc7","slug":"wbbl-harmanpreet-kaur-included-in-draft-of-foreign-players-of-womens-big-bash-league-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBBL: हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग के विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल, लिस्ट में वह इकलौती भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WBBL: हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग के विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल, लिस्ट में वह इकलौती भारतीय
Sun, 03 Sep 2023 10:31 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:31 PM IST
सार
हरमनप्रीत ने 2021-22 सत्र के दौरान रेनेगेड्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 पारियों में 58.00 की औसत और 130.96 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : WPL
विस्तार
हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग के विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय है। भारतीय महिला टीम की इस कप्तान को रविवार को यहां मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपनी टीम में बरकरार रखा। यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा सहित कुल 18 भारतीय खिलाड़ियों का नाम के शुरुआती विदेशी ड्राफ्ट में शामिल था, लेकिन हरमनप्रीत के अलावा किसी को भी नहीं चुना गया।
हरमनप्रीत का नाम ‘प्लैटिनम’ श्रेणी में था। रेनेगेड्स की टीम उन्हें और वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज को अपने साथ बरकरार रखने में सफल रही। हरमनप्रीत ने 2021-22 सत्र के दौरान रेनेगेड्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 पारियों में 58.00 की औसत और 130.96 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 81 रन था। वह बल्ले के साथ गेंद से भी प्रभावी रहीं और उन्होंने 15 विकेट लिए। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर तीन विकेट रहा।
हरमनप्रीत ने 2016-17 में सिडनी थंडर के साथ डब्ल्यूबीबीएल में डेब्यू किया था। विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में हरलीन देओल, हर्ले गाला, ऋचा घोष, मन्नत कश्यप, अमनजोत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, मेघना सब्बीनेनी, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी भी शामिल थे।