फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch Video: Yuvraj Singh Tug Of War with Liger tiger lion in Dubai; Video Goes Viral

VIDEO: लाइगर के साथ रस्साकशी करते दिखे युवराज सिंह, देखिए किसकी हुई जीत

Sun, 03 Oct 2021 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मुकाबले खेले। टेस्ट में उनके नाम 1900 रन, वनडे में 8701 रन और टी-20 में 1177 रन हैं।

विज्ञापन
Watch Video: Yuvraj Singh Tug Of War with Liger tiger lion in Dubai;  Video Goes Viral
युवराज सिंह दुबई में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों में शुमार युवराज सिंह इन दिनों वर्ल्ड टूर पर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। युवराज ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लाइगर नाम के शेर से टक्कर लेते दिखे। हालांकि, वह इसमें जीत नहीं पाए और लाइगर की ही जीत हुई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

विज्ञापन

दरअसल युवराज फिलहाल दुबई में हैं। वह वहां के फेम पार्क भी पहुंचे। वहां उन्होंने लाइगर नाम के शेर के साथ टग ऑफ वार (रस्साकशी) प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चार मिनट 28 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रस्सी बाघ अपने मुंह में दबाया हुआ है, तो रस्सी का दूसरा छोर युवराज सिंह के हाथों में है। युवी जोर लगाकर लाइगर को अपनी ओर खींचते नजर आए। 

हालांकि, लाइगर की ताकत के आगे युवराज की एक न चली और उन्होंने मायूस होकर रस्सी को ही छोड़ दिया। इसके अलावा युवराज लाइगर को खाना खिलाते हुए भी दिखे। फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। महज 10 घंटे में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोग अब तक इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। 

क्रिकेट में जब भी किसी धाकड़ बल्लेबाज का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले सिक्सर किंग युवराज सिंह का ही ख्याल आता है। युवी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक अगल ही मुकाम हासिल किया। खेल से संन्यास लेने के बाद भी इस खिलाड़ी की पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है।

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मुकाबले खेले। टेस्ट में उनके नाम 1900 रन, वनडे में 8701 रन और टी-20 में 1177 रन हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी कई बार कमाल दिखाया। युवी के नाम टेस्ट में नौ विकेट, वनडे में 111 विकेट और टी-20 में 28 विकेट हासिल किए। आईपीएल में युवराज ने 2750 रन बनाए हैं और 36 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed