फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Watch Video: Cristiano Ronaldo Left Frustrated and angry After loss against Serbia vs Portugal; FIFA World Cup Qualifiers | FIFA World Cup Qatar 2022

VIDEO: सर्बिया के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो को आया गुस्सा, विश्व कप 2022 के लिए पुर्तगाल की राह हुई मुश्किल

Mon, 15 Nov 2021 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

पुर्तगाल के लिए मैच इसलिए भी निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्होंने मैच शुरू होते ही 1-0 की लीड ले ली थी। रेनैटो सांचेज ने गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद आखिरी कुछ मिनटों में गोल गंवाकर पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Watch Video: Cristiano Ronaldo Left Frustrated and angry After loss against Serbia vs Portugal; FIFA World Cup Qualifiers | FIFA World Cup Qatar 2022
हार के बाद निराश रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए रविवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम को फीफा विश्व कप 2022 क्वालिफायर में सर्बिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सर्बिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया। हार के बाद रोनाल्डो काफी निराश दिखे और गुस्से में भी थे। उन्होंने कई खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


पुर्तगाल के लिए मैच इसलिए भी निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्होंने मैच शुरू होते ही 1-0 की लीड ले ली थी। रेनैटो सांचेज ने गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद आखिरी कुछ मिनटों में गोल गंवाकर पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा। इससे पुर्तगाल के विश्व कप 2022 खेलने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। 2022 विश्व कप रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप हो सकता है।
विज्ञापन


पुर्तगाल से शुरुआती गोल खाने के बाद सर्बिया ने बेहतरीन वापसी की और 33वें मिनट में दुसान टेडियैक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद सर्बिया ने धीरे-धीरे पजेशन भी अपने पास करना शुरू किया। दूसरे हाफ में 90वें मिनट में एलेक्जेंडर मित्रोविच ने दाएं विंग से बेहतरीन गोल कर सर्बिया को 2-1 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EDITOR (@ronaldozones)



2016 की यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल के खिलाफ सर्बिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 58 फीसदी बॉल पजेशन अपने पास रखा। टीम ने कुल 441 पास पूरे किए। वहीं, पुर्तगाल ने 334 पास पूरे किए। आठ मैचों के बाद 20 अंक के साथ सर्बिया ने 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, पुर्तगाल के 17 अंक रहे।

पुर्तगाल को अब फीफा विश्व कप खेलने के लिए अगले साल मार्च में दो प्लेऑफ मैच खेलने होंगे और जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो टीम 1998 के बाद हर विश्व कप में क्वालीफाई करने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी। अगरे ऐसा नहीं हुआ तो टीम को 23 साल में पहली बार इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है। 

2022 में फीफा विश्व कप कतर में खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट का 22वां संस्करण होगा। वर्ल्ड कप-2022 के ग्रुप चरण के मुकाबले 12 दिन तक चलेंगे जिसमें रोजाना चार मैच खेले जाएंगे। 21 नवंबर को अल बायत स्टेडियम में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। फाइनल 18 दिसंबर को  लुसेल स्टेडियम में खेला जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed