{"_id":"66dae54170f755134b070818","slug":"watch-shubman-gill-clean-bowled-after-leaving-the-ball-on-navdeep-saini-bowling-ind-a-vs-ind-b-duleep-trophy-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, नवदीप सैनी की गेंद पर इस तरह हुए बोल्ड, देखें चौंकाने वाला वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, नवदीप सैनी की गेंद पर इस तरह हुए बोल्ड, देखें चौंकाने वाला वीडियो
Fri, 06 Sep 2024 04:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:49 PM IST
सार
शुभमन और मयंक ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नवदीप सैनी ने तोड़ा। उनकी ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा खाने वाली गेंद अचानकर स्टंप में घुस गई।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : Twitter
विस्तार
दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए का सामना इंडिया बी से जारी है। मैच के दूसरे दिन इंडिया बी की टीम 321 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मुशीर खान ने 181 रन और नवदीप सैनी ने 56 रन की पारी खेली। इसके बाद इंडिया ए की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो मयंक अग्रवाल और कप्तान शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले सैनी ने गेंदबाजी में जबरदस्त करते हुए इंडिया ए को दो झटके दिए। उन्होंने दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। शुभमन का आउट होना तो चौंकाने वाला था। खुद गिल भी यकीन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
दरअसल, शुभमन और मयंक ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नवदीप सैनी ने तोड़ा। उनकी ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा खाने वाली गेंद अचानकर स्टंप में घुस गई। ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा खाने पर शुभमन ने इस गेंद को छोड़ने का विचार किया। उन्होंने अपना बल्ला गेंद को सम्मान देने के लिए छोड़ा। तभी गेंद सीम और स्विंग होते हुए स्टंप में जा घुसी। शुभमन गेंद और स्टंप्स को देखते रह गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। शुभमन ने 25 रन और मयंक ने 36 रन बनाए।
Shubman Gill departs with a beauty of a delivery from Navdeep Saini pic.twitter.com/eflzDSBfD7
— psyf (@PsyfeR888) September 6, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच में अभिमन्यू ईश्वरन की कप्तानी वाली इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक इस टीम ने सात विकेट गंवाकर 202 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 30 रन और कप्तान ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सरफराज खान नौ रन बना सके। लंबे समय लाल गेंद प्रारूप खेल रहे ऋषभ पंत सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।
नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खाता भी नहीं खोल सके। आर साई किशोर एक रन बनाकर आउट हुए। इंडिया बी की टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन मुशीर ने सैनी के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला, बल्कि सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी निभाई। इंडिया-ए की ओर से आकाश दीप ने चार विकेट लिए। वहीं, खलील अहमद और आवेश खान को दो-दो विकेट मिले। कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।