{"_id":"5d3291668ebc3e6d1e2bd623","slug":"watch-1975-cricket-match-video-of-a-woman-kissing-team-india-player-brajesh-patel-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 44 साल पहले जब एक महिला ने मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी को किया था किस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 44 साल पहले जब एक महिला ने मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी को किया था किस
Sat, 20 Jul 2019 12:48 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1975 में एक महिला ने मैदान पर ब्रजेश पटेल को किया था किस
- फोटो : social Media
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से साड़ी ट्रेंड कर रहा है। महिलाए साड़ी पहनकर अपनी फोटों शेयर कर रही हैं। ट्विटर पर साड़ी ट्रेंडिंग में है। साड़ी के इस ट्रेंड में फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन अब खास बात यह है कि इस साड़ी वाले हैशटैग में क्रिकेट की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल क्रिकेट फैंस के बीच वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की साड़ी पहनकर मैदान पर दौड़ रही है और फिर वह बल्लेबाज को किस कर लेती है। खास बात यह है कि ये घटना 44 साल पहले 1975 की है।
विज्ञापन
मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज ब्रजेश पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया था। जैसे ही ब्रजेश की हाफसेंचुरी पूरी हुई तो अचानक एक लड़की मैदान में घुस गई थी और वह तेजी से दौड़कर ब्रजेश के पास पहुंचा और उन्हें किस कर लिया। लड़की साड़ी पहनकर गजब की तेजी से मैदान में दौड़ी थी।
विज्ञापन
उस मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 604 रनों पर घोषित कर दी थी। जवाब में भारत ने 406 रन बनाए। लायड ने दूसरी पारी तीन विकेट 205 रनों पर घोषित कर भारत को 404 रनों का जीतने के लिए लक्ष्य दिया था।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, तभी ब्रजेश पटेल ने भारत के लिए उस मैच में गजब की बैटिंग की और इसी दौरान जब उन्होंने 50 रन पूरे किए। तभी ना जाने कहां से एक महिला साड़ी पहने हुए मैदान के अंदर दौड़ पड़ी और वह सीधे ब्रजेश के पास पहुंचकर उनके गाल पर किस कर दिया।
Sorry this #SareeTwitter cannot be beaten pic.twitter.com/MPyHJyLgE3
— Indradeep Khan (@IndradeepKhan) July 18, 2019