फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim jaffer s 50 ton in ranji cricket

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगाया 50वां शतक

Fri, 29 Nov 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
wasim jaffer s 50 ton in ranji cricket
भारतीय क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर की तरह रन मशीन कहे जाने वाले वसीम जाफर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


जाफर ने बृहस्पतिवार को रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ पहले दिन ही शतक ठोक दिया। इस शतक के साथ ही उनका नाम रणजी क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज के रूप में दर्ज हो गया है। यह उनके रणजी करियर का 34वां शतक है।

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रहे जाफर इस शतक के साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 या 50 से ज्यादा शतक लगाने वाले देश के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


जाफर ने मुंबई को संकट से बाहर निकाला
पूर्व कप्तान वसीम जाफर के 139 रनों की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई की टीम शुरुआती संकट से बाहर निकलने में कामयाब रही। मुंबई विदर्भ के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में दूसरे दिन 261 रन बनाकर आउट हो गई। जाफर ने 273 गेंदों की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक नायर ने 27 और शार्दुल ठाकुर ने 26 रन का योगदान दिया। संदीप सिंह और रवि जांगिड ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अक्षय वखारे को दो विकेट लिए। भारतीय मीडियम पेसर उमेश यादव को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने 69 रन भी लुटाए।

मध्य प्रदेश-बड़ौदा मैच में लुढ़के 20 विकेट
वडोदरा में खेले जा रहे ग्रुप ‘बी’ के एक मैच में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को 152 रन पर लुढ़काया लेकिन फिर उसकी पहली पारी मात्र 60 रन पर निपट गई। इस तरह इस मैच के पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे। बड़ौदा ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए नौ रन बनाकर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली।

बड़ौदा की पारी में जलज सक्सेना ने 42 रन पर छह विकेट और ईश्वर पांडे ने 29 रन पर तीन विकेट लिए जबकि मध्य प्रदेश की पारी में केतुल पटेल ने नौ रन पर चार विकेट और यूसुफ पठान ने 17 रन पर चार विकेट झटके।

राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को लुढ़काया
जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप ‘बी’ के एक मैच में अनिकेत चौधरी (45/4) और दीपक चाहर (63/3) की शानदार गेंदबाजी से राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 226 रन पर लुढ़का दिया। दसवें नंबर के बल्लेबाज इम्तियाज अहमद ने बेशकीमती नाबाद 43 रन बनाकर उत्तर प्रदेश को 200 रन के पार पहुंचाया।

परविंदर सिंह ने 46 और आरिश आलम ने 26 रन बनाए। राजस्थान ने अपनी पहली पारी में ओपनर विनीत सक्सेना को खाता खोले बिना गंवा दिया।

सस्ते में निपटा असम
धर्मशाला खेले जा रहे ग्रुप ‘सी’ के एक मैच में रिषि धवन (29/5) की घातक गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश ने असम को 81 रन पर ढेर करने के बाद चार विकेट पर 199 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। असम की पारी में नीरज पटेल और सैय्यद मोहम्मद ने सर्वाधिक 17-17 रन बनाए।


धवन ने 29 रन पर पांच विकेट, विक्रमजीत मलिक ने 24 रन पर तीन विकेट और अक्षय चौहान ने 23 रन पर दो विकेट झटके। हिमाचल के लिए प्रशांत चोपड़ा ने 39, संग्राम सिंह ने 40, पारस डोगरा ने 38, निखिल गंगटा ने नाबाद 43 और कप्तान धवन ने नाबाद 36 रन बनाए।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed