{"_id":"5e39434c8ebc3ee59c6362a1","slug":"wasim-jaffer-first-batsman-to-complete-12-thousand-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम जाफर ने रचा इतिहास, बने रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वसीम जाफर ने रचा इतिहास, बने रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Tue, 04 Feb 2020 05:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
वसीम जाफर
अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इतिहास रच दिया। विदर्भ की ओर से खेलते हुए दाएं हाथ का यह खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन पूरे करने वाला पहला बल्लेबाज बन गया। मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में केरल के खिलाफ उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
41 साल के जाफर ने यह उपलब्धि नागपुर में विदर्भ की ओर से खेलते हुए हासिल की। रणजी ट्रॉफी में 150 से ज्यादा मैच खेलने और सर्वाधिक 40 शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के ही नाम है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट और 2 वन-डे खेलने वाले मुंबई के वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट में 1996-97 में डेब्यू किया था। वसीम के नाम इंटरनेशनल टेस्ट में 34.10 की औसत से 1944 रन दर्ज हैं, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। वन-डे में उन्होंने सिर्फ 10 ही रन बनाए हैं।
विज्ञापन