{"_id":"5bef7b96bdec226991726a7f","slug":"wasim-akram-takes-shahid-afridi-role-in-karachi-kings-of-psl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद अफरीदी ने इस टीम से तोड़ लिया नाता, स्विंग के सुल्तान ने ली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाहिद अफरीदी ने इस टीम से तोड़ लिया नाता, स्विंग के सुल्तान ने ली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
shahid afridi
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आक्रामक हरफनमौला शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग की कराची किंग्स टीम से नाता तोड़ लिया है, लेकिन उनकी जगह महान गेंदबाज वसीम अकरम ने ली है। अफरीदी कराची किंग्स टीम के अध्यक्ष थे और एक सत्र में उसके लिए खेले थे।
विज्ञापन
उनकी रवानगी का कारण यह है कि टीम के मालिक सलमान इकबाल ने उनसे यूएई में होने वाली टी-10 लीग से नहीं जुड़ने के लिए कहा था। अफरीदी ने इसे मानने से इनकार करके कराची किंग्स टीम ही छोड़ दी।
विज्ञापन
इसके बाद इकबाल ने वसीम अकरम से संपर्क किया जो पिछले सत्र में मुल्तान सुल्तांस टीम से जुड़े थे। अकरम ने साफ तौर पर कहा कि वह टी-10 लीग के प्रतिभा तलाश निदेशक और मराठा अरेबियंस टीम के कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन