फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim akram gave bowling tips to arjun tendulkar

जब सचिन तेंदुलकर के बेटे ने ब्रायन लारा को किया आउट

Thu, 14 May 2015 03:04 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
wasim akram gave bowling tips to arjun tendulkar

बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस बीच एक कोने में मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन को कोचिंग दे रहे थे। अर्जुन को गेंदबाजी करते हुए देख ड्रेसिंग रुम में बैठे पाक टीम के पूर्व कप्तान और कोलकाता के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम उनकी गेंदबाजी देखने स्टेडियम जा पहुंचे।

विज्ञापन


अकरम ने वहां मौजूद पत्रकारों को बताया कि वह अर्जुन की गेंदबाजी के कायल है। एक घटना का जिक्र करते हुए अकरम ने कहा कि पिछले गर्मियों के दौरान इंग्लैंड में एक प्रदर्शन मैच के दौरान वह मिड-ऑन पर फिल्डिंग कर रहे थे और अर्जुन के सामने महान कैरिबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा थे।
विज्ञापन


अकरम ने आगे कहा कि अर्जुन ने अपनी धारदार स्विंग से लारा को आउट किया। उस वक्त से वह अर्जुन की गेंदबाजी के मुरीद है। अकरम ने आगे कहा कि अर्जुन अभी सिर्फ 15 साल का है और आगे चलकर एक महान गेंदबाज बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम ने दिए अर्जुन को गेंदबाजी के टिप्स

wasim akram gave bowling tips to arjun tendulkar

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन धीमी गति के स्विंग गेंदबाज है। बुधवार को नेट पर प्रैक्टिस करते देख अकरम तुरंत अर्जुन के पास जा पहुंचे और उन्हें गेंदबाजी के टिप्स दिए।

अकरम ने अर्जुन को लंबे समय तक धारदार गेंदबाजी के लिए खिलाड़ी का फिट रहना बेहद जरुरी बताया। अर्जुन कुछ वर्षों से मुंबई की आयु युवा टीम का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed