फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Akram and Javed Miandad supports virat kohli and rohit sharma for announcing retirement from t20i

T20 WC: रोहित-कोहली को मिला पाकिस्तानी दिग्गजों का समर्थन, टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास, जानें क्या कहा

Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
सार

बारबाडोस के मैदान में खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Wasim Akram and Javed Miandad supports virat kohli and rohit sharma for announcing retirement from t20i
विराट और रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने शनिवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया। इसके बाद रोहित और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। दिग्गजों के इस फैसले को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने सराहा। 
विज्ञापन

Wasim Akram and Javed Miandad supports virat kohli and rohit sharma for announcing retirement from t20i
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
बारबाडोस के मैदान में खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Wasim Akram and Javed Miandad supports virat kohli and rohit sharma for announcing retirement from t20i
रोहित और विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोहित और विराट ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उनके इस फैसले को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स का समर्थन मिला है। 

यहां पढ़े किन क्रिकेटर्स ने क्या कहा...

जहीर अब्बास- मैं हमेशा से रोहित की बल्लेबाजी का प्रशंसक रहा हूं और जब मैच टीवी पर आते हैं तो मैं उसे देखने की कोशिश करता हूं। कोहली की महानता सबके सामने है, उनके रिकॉर्ड खुद बोलते हैं, लेकिन रोहित के लिए मुझे खुशी है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप जीत सके।

जावेद मियांदाद- हम उन्हें अभी टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में देखेंगे लेकिन यह उनके करियर के लिए उपयुक्त है कि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय को गौरवान्वित किया।

वकार यूनिस- रोहित और कोहली दोनों कठिन परिस्थितियों में भारत के लिए खड़े रहे और अपने देश के लिए मैच जीते।

राशिद लतीफ- भारत ने आज जो हासिल किया है उसके लिए राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ को बहुत अधिक श्रेय देना चाहिये। उन्होंने भारतीय टीम और खिलाड़ियों का सही से मार्गदर्शन किया।

शाहिद अफरीदी- रोहित और कोहली दोनों ने भारत को विश्व कप खिताब दिलाने के बाद संन्यास लेकर सही काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed