फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Washington Sundar to miss second-leg of IPL, selection in India squad for T20 World Cup doubtful

IPL 2021: आरसीबी को बड़ा झटका, दूसरे चरण में नहीं खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, टी-20 विश्व कप खेलने पर भी संशय

Mon, 30 Aug 2021 11:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट के दूसरे चरण में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Washington Sundar to miss second-leg of IPL, selection in India squad for T20 World Cup doubtful
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से विराट की टीम आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनके आगामी टी-20 विश्व कप खएलने पर भी संशय है। बता दें कि इंग्लैंड में 21 वर्षीय वाशिंगटन को अंगुली में लगी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसके अलावा वह एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके।

विज्ञापन


आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया गया है।' वहीं, वाशिंगटन की जगह बंगाल के क्रिकेटर आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। उधर, सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वाशिंगटन कुछ दिन पहले बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे, लेकिन वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके। 
विज्ञापन


19 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed