फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Washington Sundar joined Hampshire amid Asia cup 2025 part of indian reserve team

Washington Sundar: एशिया कप के बीच हैम्पशायर से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे सुंदर, रिजर्व खिलाड़ियों में थे शामिल

Thu, 11 Sep 2025 09:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Sep 2025 09:13 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड की काउंटी टीम हैम्पशायर से जुड़ गए। क्लब ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुंदर चैंपियनशिप सीजन के अंतिम दो मुकाबलों में (समरसेट और सरे के खिलाफ) खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Washington Sundar joined Hampshire amid Asia cup 2025 part of indian reserve team
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर की। अब उसका सामना रविवार को पाकिस्तान से होगा। इससे पहले रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड की काउंटी टीम हैम्पशायर से जुड़ गए। क्लब ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुंदर चैंपियनशिप सीजन के अंतिम दो मुकाबलों में (समरसेट और सरे के खिलाफ) खेलते नजर आएंगे। हैम्पशायर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'एक ऐसा खिलाड़ी जिस पर हमें पूरा भरोसा है। स्वागत है वॉशी! भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हमारे अंतिम दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों में शामिल होंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ बिखेरी थी चमक
क्लब के क्रिकेट निदेशक गाइल्स वाइट ने कहा, 'हमें वॉशिंगटन को टीम में शामिल करते हुए खुशी है। उन्होंने इस गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ खेली और आने वाले दोनों बड़े मैचों में अहम भूमिका निभाएंगे।' सुंदर ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच हुई रोमांचक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 284 रन बनाए, जिसमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में उनकी पहली टेस्ट शतकीय पारी शामिल रही, जिसने भारत को मैच बचाने में मदद की। गेंदबाज़ी में उन्होंने सात विकेट भी झटके।

काउंटी क्रिकेट में सुंदर का दूसरा कार्यकाल
यह सुंदर का काउंटी क्रिकेट में दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वे 2022 में लंकाशायर की ओर से चैंपियनशिप और वन-डे कप खेल चुके हैं। इस सीजन में हैम्पशायर पहले ही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा को चार मैचों के लिए शामिल कर चुका है। 25 वर्षीय सुंदर ने अब तक 40 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 13 टेस्ट शामिल हैं। उनके बल्ले से 1800 से अधिक रन निकले हैं, जबकि गेंदबाज़ी में उन्होंने 91 विकेट लिए हैं। पिछले साल पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (7/59) किया था।

दो मैच खेलेंगे सुंदर
सुंदर के लिए चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि हैम्पशायर फिलहाल अंक तालिका में संघर्ष कर रहा है। गुरुवार को पिच नियमों का उल्लंघन करने पर टीम से आठ अंक काटे गए, जिससे टीम तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गई। हैम्पशायर अब 15 से 18 सितंबर तक समरसेट के खिलाफ मैदान में उतरेगा, जिसके बाद 24 से 27 सितंबर तक वे मौजूदा चैंपियन सरे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed