{"_id":"692462f6fc4ad920ad07750c","slug":"washington-sundar-defended-rishabh-pant-and-dhruv-jurel-after-india-collapse-in-guwahati-against-south-africa-2025-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वाशिंगटन ने पंत-जुरेल का बचाव किया, दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वाशिंगटन ने पंत-जुरेल का बचाव किया, दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
Mon, 24 Nov 2025 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Nov 2025 07:22 PM IST
सार
भारतीय टीम का प्रदर्शन गुवाहाटी टेस्ट में गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी खराब रहा जिस कारण दक्षिण अफ्रीका ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन अपनी टीम की बल्लेबाजी के लड़खड़ाने के बावजूद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का समर्थन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों का आक्रामक तरीके से खेलना चाहते थे, लेकिन रणनीति सफल करने में विफल रहे। भारतीय टीम का प्रदर्शन गुवाहाटी टेस्ट में गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी खराब रहा जिस कारण दक्षिण अफ्रीका ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 489 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 201 रनों पर सिमटी। दिन के खेल की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 314 रन की हो गई है।
विज्ञापन
गलत शॉट खेलकर गंवाए विकेट
टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 95 रन था लेकिन इसके बाद उसने 27 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए। पिच से कभी कभार उछाल और थोड़ा टर्न मिल रहा है पर वह अभी भी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है, लेकिन अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों ने गलत शॉट खेल कर अपने विकेट इनाम दिए। इनमें मुख्य रूप से साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और कप्तान ऋषभ पंत शामिल हैं।

वाशिंगटन ने दिन के खेल की समाप्ति के बाद कहा, किसी दिन पंत और जुरेल के शॉट स्टैंड में पहुंच जाते और हम सब उनकी सराहना करते और तालियां बजाते। कभी-कभी आपको उनकी योजनाओं और उनके कौशल का समर्थन करना पड़ता है, क्योंकि उन्होंने पहले भी इसका प्रमाण दिया है। बस बात यह है कि क्रियान्वयन वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे।
भारत की पारी
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। केएल राहुल 22 रन, साई सुदर्शन 15 रन, कप्तान ऋषभ पंत सात रन, रवींद्र जडेजा छह रन और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। 95 पर एक विकेट के बाद 122 रन तक आते आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर के आउट होते ही टीम 201 रन पर सिमट गई। कुलदीप 19 रन और बुमराह पांच रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने छह विकेट लिए, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।