WI Inning
63/1 (7.4 ov)
Target: 352
Amir Jangoo 15(12)*
Shai Hope 31 (28)
WI need 289 runs in 42.2 remaining overs
{"_id":"5aafb66e4f1c1b8e778b66ee","slug":"washington-sundar-become-youngest-player-to-won-man-of-the-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदाहास ट्रॉफी में वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा वकार का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निदाहास ट्रॉफी में वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा वकार का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : file
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला सिर्फ दिनेश कार्तिक के छक्के की वजह से ही याद नहीं रखा जाएगा बल्कि युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की धारदार गेंदबाजी के लिए भी याद रखा जाएगा। सुंदर ने इस सीरीज में 20 ओवर फेंके और 114 रन देकर 8 विकेट लेने में कामयाब रहे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
इस मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही वह अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करा बैठे। सुंदर यह खिताब पाने वाले सबसे युवा गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस के नाम था। सुंदर ने यह कारनामा 18 साल 164 दिन की उम्र में किया, जबकि उनसे पहले वाकर 18 साल 169 की उम्र में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
विज्ञापन
बता दें इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड भारत के नरेंद्र हिरवानी के नाम था। हिरवानी को 1988 के शारजाह कप में 19 साल 166 दिन की उम्र में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।
विज्ञापन
फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सुंदर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, 'सुंदर ने इस सीरीज में टीम के लिए गजब की गेंदबाजी की। खासकर नई बॉल से पावर प्ले में जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहा वह शानदार है। हर गेंदबाज पावर प्ले का प्रेशर नहीं झेल पाता है। इसके साथ ही उन्होंने विकेटें भी लिए।'