फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Waqar Younis says Mohammad Amir needs domestic success for international return

पाकिस्तान: मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसे होगी वापसी, वकार यूनिस ने सुझाया तरीका

Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
सार

आमिर ने पिछले साल दिसंबर में यह कहकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था कि उनके साथी और कोच उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Waqar Younis says Mohammad Amir needs domestic success for international return
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए घरेलू स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किए बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल होगा। आमिर ने पिछले साल दिसंबर में यह कहकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था कि उनके साथी और कोच उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंचाते हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हाल में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन


निसंदेह वह बेहतरीन क्रिकेटर
रिपोर्टों के अनुसार, वह हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान से मिले थे, जिसके बाद उनकी अक्तूबर में टी-20 विश्व कप से पहले वापसी की अटकलबाजी लगाई जाने लगी थी। यूनिस ने सोमवार को इंग्लैंड से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से कहा, 'निसंदेह वह बेहतरीन क्रिकेटर है लेकिन यदि वह संन्यास से वापसी नहीं करना चाहता और क्रिकेट खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं करता तो फिर यह मुश्किल होगा।'
विज्ञापन


यह मेरी या आपकी क्रिकेट टीम नहीं
उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तान क्रिकेट है और यह मेरी या आपकी क्रिकेट टीम नहीं है। आपको अपने देश की तरफ से खेलने के लिए अच्छे काम करने होंगे। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं है और हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए।' यूनिस ने कहा कि उन्हें खान और आमिर की मुलाकात के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसके बारे में पता नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed