फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Waqar Younis celebrates 30 years of special bond with Sachin Tendulkar

वकार यूनुस को याद आया 30 साल पुराना किस्सा, बताया ऐसे खेले थे 'नन्हें' सचिन

Fri, 19 Jul 2019 06:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 19 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Waqar Younis celebrates 30 years of special bond with Sachin Tendulkar
वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वकार यूनुस टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ 30 साल के दोस्ताना संबंध को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

विज्ञापन


वकार ने अपने भारतीय समकक्ष खिलाड़ी सचिन के लिए एक खास संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि सचिन क्रिकेट मेकर से लेकर खेल के उल्लेखनीय कमेंटेटर तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन


वकार ने लिखा, 'मैं सियालकोट 1989 में खेली गई एक छोटी सी पारी और 1999 में चेन्नई में एक शतक को नहीं भूल सकता। पिच से लेकर कमेंट्री बॉक्स तक .. 30 साल बेमिसाल... आपके साथ कमेंट्री बॉक्स शेयर करके अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक और सम्मान दिया है। आईसीसी ने सचिन को क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। 

सचिन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला तेज गेंदबाज कैथरीन समेत तीन लोगों को गुरुवार को लंदन में हुए एक समारोह में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 

गौरतलब है कि सचिन से पहले भारत से आईसीसी ने क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुम्बले को शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed