{"_id":"41d9fe02-6bbc-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"want-to-play-another-three-or-years-says-zaheer-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तीन-चार साल और खेल सकता हूं: जहीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं तीन-चार साल और खेल सकता हूं: जहीर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाएं हाथ के मीडियम पेसर जहीर खान का कहना है कि वह अभी तीन-चार वर्ष और खेलना चाहते हैं। 34 वर्षीय जहीर खराब फार्म और फिटनेस की समस्याओं की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दिसंबर में गुजरात के खिलाफ मुंबई के आखिरी लीग मैच में चोटिल होने के बाद से उन्होंने किसी भी फार्मेट में कोई मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
बकौल जहीर, 'मैं टेस्ट और वन-डे दोनों खेलना चाहता हूं और मेरा किसी फार्मेट को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं चाहता हूं कि मैं जोरदार वापसी करूं। मैं गेंदबाजी और फील्डिंग में पूरी फिटनेस के साथ लौटूंगा। मैं जानता था कि मैं ईरानी ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाऊंगा। इसलिए मेरे लिए अभी यह कह पाना मुश्किल है कि मेरी वापसी कब होगी।'
विज्ञापन
जहीर ने अभी गेंदबाजी अभ्यास शुरू नहीं किया है और उनके लिए यह सुनिश्चित नहीं है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। जहीर ने 88 टेस्ट में 295 विकेट और 200 वन-डे में 282 विकेट लिए हैं। भारत की 2011 में वर्ल्ड कप जीत में जहीर की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन