फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wada report: Yusuf pathan is only name in dope report for bcci in 2017

यूसुफ पठान डोप टेस्ट में फंसने वाले रहे एकलौते खिलाड़ी, बीसीसीआई के लिए आई सालाना वाडा रिपोर्ट

Tue, 24 Jul 2018 07:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Wada report: Yusuf pathan is only name in dope report for bcci in 2017

गत वर्ष यूसुफ पठान डोप टेस्ट में फंसने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर थे। वाडा ने अपनी एक रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपी है। 275 नमूनों की जांच के बाद तैयार की गई इस रिपोर्ट में यूसुफ पठान के अलावा कोई दूसरे क्रिकेटर का नाम नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय खिलाड़ी यूसुफ पठान पर बीसीसीआई ने पांच महीने का प्रतिबंध लगाया था और जो इस साल आईपीएल से पहले खत्म हो गया था। 

बीसीसीआई के मुताबिक, 'यूसुफ पठान अनजाने में डोप टेस्ट में फेल हुए थे। उन्होंने खांसी की दवा में पाए जाने वाला प्रतिबंधित पदार्थ पी लिया था।' जिसके बाद उन्हें 15 अगस्त 2017 से 14 जनवरी 2018 तक निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


वाडा रिपोर्ट के अनुसार 2017 में जो 275 नमूनों की जांच की गई, उसमें 233 प्रतियोगिता के दौरान और 42 प्रतियोगिता से इतर किए गए। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को 2016 आईपीएल के दौरान डोपिंग में पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन तब बीसीसीआई ने खिलाड़ी के लिए पूर्व तिथि का उपचारात्मक उपयोग छूट प्रमाणपत्र ले लिया था और यह मामला वहीं पर समाप्त हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में एक खिलाड़ी का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। यह खिलाड़ी पंजाब के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभिषेक गुप्ता है जो अभी निलंबित हैं। विश्व क्रिकेट भी इस साल लगभग डोप मुक्त रहा। आईसीसी ने 389 क्रिकेटरों का डोप परीक्षण कराया, जिनमें से केवल अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद शहजाद का ही टेस्ट पॉजिटिव रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed