Team India: इस कारण विराट कोहली से प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, टी20 विश्व कप और द्रविड़ को लेकर कही ये बात
लक्ष्मण ने कहा कि यह जीत तब और विशेष हो गई, जब हम हार की कगार पर थे और हमने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। लक्ष्मण ने बारबाडोस से लेकर मुंबई तक हुए जश्न को भी याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्मण ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, राहुल द्रविड़ जिनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेला और मैं उन्हें काफी वर्षों से जानता हूं, उन्हें मैंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते देखा। सबसे पहले जब अंतिम गेंद डाली गई और फिर जब वह टीम के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। जब द्रविड़ ने विश्व कप उठाया तो मुझे लगा कि रोहित और कोहली का उनके साथ में ट्रॉफी देना अच्छा व्यवहार है। जिस तरह उन्होंने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया, ये दिखाता है कि उन सब के लिए इसके क्या मायने थे।
How much the #T20WorldCup triumph 🏆 means to India?
— BCCI (@BCCI) July 12, 2024
VVS Laxman reflects on that memorable day in Barbados ☺️ ☺️ - By @ameyatilak #TeamIndia | #Champions | #ZIMvIND | @VVSLaxman281 pic.twitter.com/ETZAxsgVj1
दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद जब रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए तो द्रविड़ ने वहां से दूर होने की कोशिश की, लेकिन कोहली द्रविड़ को आगे लेकर आए। द्रविड़ आमतौर पर शांत रहते हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने आक्रमक अंदाज में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए थे।