फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Voice of cricket’ Richie Benaud passes away

खामोश हो गई ‘क्रिकेट की आवाज’, नहीं रहे रिची बेनो

Fri, 10 Apr 2015 07:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Apr 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
Voice of cricket’ Richie Benaud passes away

क्रिकेट वर्ल्ड के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खराब रहा क्योंकि इस शानदार खेल की आवाज हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई।

विज्ञापन


बतौर कमेंटेटर अपने असाधारण योगदान के लिए क्रिकेट की आवाज कहे जाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिची बेनो का शुक्रवार को सिडनी में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

वह त्वचा कैंसर से जूझ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में शुमार बेनो 2013 के अंत में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेनो ने सत्तर के दशक में क्रिकेट में नव क्रांति का सूत्रपात करने वाली कैरी पैकर सीरीज के आयोजन में भी अहम भूमिका निभाई थी। बेनो की अंत्येष्टि के दौरान ऑस्ट्रेलियाई झंडा आधा झुका रहेगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने ट्विटर पर लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए दुखद दिन। हमने एक चैंपियन और ऑस्ट्रेलियाई आइकन को खो दिया। क्या पारी रही।"

बीसीसीआई ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "विश्व क्रिकेट ने सिर्फ एक आवाज ही नहीं बल्कि एक लीजेंड को खो दिया है। आपकी कमी खलेगी रिची।" इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने लिखा, "महान व्यक्ति, महान क्रिकेटर। महानतम खेल कमेंटेटर।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने उन्हें करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर, कमेंटेटर और एक इंसान के तौर पर आप सर्वश्रेष्ठ थे। मैं खुशकिस्मत हूं कि आपको करीबी दोस्त और मेंटर कह सकता हूं। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। वहीं भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने लिखा, "उनकी कमेंट्री की शैली ‘टीवी पर मौन सर्वश्रेष्ठ है’, कैमरा बोल रहा है पर आधारित थी।"


आईसीसी ने निधन पर शोक जताया
आईसीसी ने भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर रिची बेनो के निधन पर शोक जताया है। आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा कि आज का दिन क्रिकेट के लिए काफी दुखद है। आईसीसी की ओर से मैं रिची बेनो के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रिची सही मायने में परफेक्ट खिलाड़ी और भद्र इंसान थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस खेल को समर्पित कर दी। अपने खेलने के दिनों में वह बेहतरीन हरफनमौला और प्रेरक कप्तान थे।

संन्यास के बाद वह पत्रकार और कमेंटेटर बने और क्रिकेट की आवाज बन गए थे। आईसीसी ने उन्हें 2009 में हाल ऑफ फेम में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed