फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vivo may transfer IPL title rights, Dream11, Unacademy in contention

आईपीएल से चीनी कंपनी वीवो की विदाई तय, टाइटल स्पॉन्सरशिप के दावेदारों में ये भारतीय कंपनी

Wed, 10 Feb 2021 08:40 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Feb 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
Vivo may transfer IPL title rights, Dream11, Unacademy in contention
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो अपना टाइटल स्पॉन्सर अधिकार ट्रांसफर कर सकता है। दरअसल, वीवो का मकसद अपने अधिकार को हस्तांतरित करके आईपीएल से बाहर निकलने का है। वहीं, आईपीएल 2021 में इसका पूरा अधिकार किसके पास होगा, इसको लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। मगर मीडिया रिपोर्ट के मुताबित कहा जा रहा है कि इस अधिकार को पाने के लिए फंतासी गेमिंग प्लेटफॉर्म 'ड्रीम 11' और एजू-टेक यानी बायजू और अनअकैडमी जैसी कंपनियां जो तकनीक से एजूकेशन देती हैं, वो शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने के शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'यह लगभग तय है कि वीवो का आईपीएल टाइटल प्रायोजन करार आपसी सहमति से खत्म होने जा रहा है । इसे 2020 में निलंबित किया गया था। इसके एक प्रावधान है कि वह अपना बकाया दायित्व नये प्रायोजक को दे सकता है। बोर्ड सैद्धांतिक रूप से तैयार हो जाये तो यह संभव है।'
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में नौ या दस टीमें होंगी और समझा जाता है कि नए बोली लगाने वाले को कम से कम तीन साल के टाइटल प्रायोजन अधिकार मिलेंगे। सूत्र ने कहा, 'ड्रीम 11 और अनअकैडमी वीवो के सामने प्रस्ताव रखेंगे। अनअकैडमी सहायक प्रायोजक है और वीवो से अधिकार लेने के लिए बड़ी रकम चुकाने को तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का टाइटल प्रायोजक था, जिसने 220 करोड़ रूपये में अधिकार खरीदे थे। वीवो ने पांच साल के करार के लिए 440 करोड़ रुपये सालाना का करार किया था। दरअसल, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने डील को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed